-
बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश एक्ट्रेस कही जाने वाली सोनम कपूर (Sonam Kapoor) के पापा और सुपरफिट एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) के पास भले ही आज देश ही नहीं विदेश में भी प्रॉपर्टी है, लेकिन एक समय उनका परिवार गरीबी में भी जिया था। अनिल कपूर के पिता सुरिंदर कपूर (Surinder Kapoor) बैंग्लोर से मुंबई आए थे और तब उनके पास अपने बड़े परिवार के पालन-पोषण के लिए बहुत पैसे नहीं थे। सुरिंदर कपूर के ऊपर उनकी पत्नी, बेटे अनिल कपूर, बोनी कपूर (Bonny Kapoor) , संजय कपूर (Sanjay Kapoor) के पालन पोषण का भार था। हालांकि वह फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े थे, इसलिए उन्हें राज कपूर के घर के गैराज में किराए पर रहने का मौका मिल गया था। अनिल भी बड़े हो चुके थे और उनका अफेयर अपनी पत्नी सुनीता के साथ चल रहा था। हालात तो ये थे कि सुनिता के साथ डेट पर जाने के लिए भी उनके पास पैसे नहीं हुआ करते थे। कैसी थी उनकी संघर्ष भरी जिंदगी आइए बताएं।
-
अनिल कपूर के पिता सुरिंदर कपूर फिल्म प्रोड्यूसर थे और पहले वह साउथ में ही अपना काम करते थे, लेकिन बॉलीवुड में अपना हाथ आजमाने वह चले आए थे।
-
1956 में मुंबई के चैंबूर में जन्मे अनिल कपूर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का आज नामी चेहरा बन चुके हैं और उनके भाई बोनी कपूर भी फेमस हो चुके हैं, लेकिन एक समय उनका परिवार गरीबी से संघर्ष कर रहा था।(<a href=" https://www.jansatta.com/photos/lifestyle-gallery/anil-kapoor-used-to-touch-sridevi-feet-boney-kapoor-became-emotional-on-hearing-the-reason/1685361/ "> अनिल कपूर इस वजह से छूते थे श्रीदेवी के पैर, वजह सुनकर बोनी कपूर के निकल पड़े थे आंसू </a> )
-
जब सुरिंदर कपूर के साथ अनिल कपूर मुंबई आए तो रहने के लिए उन्हें राज कपूर का गैराज मिला था। कुछ दिनों एक ही गैराज में पूरा परिवार रहा था।
-
इसके बाद उनके पिता ने मुंबई के मध्यमवर्गीय इलाके में एक कमरा किराए पर लिया था। अनिल कपूर के पिता की लगन और मेहनत की वजह से धीरे धीरे अनिल कपूर और उनके पूरे परिवार का जीवन बेहतर होता गया।
-
अनिल कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वह अपनी पत्नी सुनीता को डेट कर रहे थे तो उनके पास पैसे नहीं होते थे। तब उनकी पत्नी सुनीता ही पैसे खर्च किया करती थीं।(<a href=" https://www.jansatta.com/photos/lifestyle-gallery/when-anil-kapoor-had-to-borrow-money-to-become-a-hero-sanjeev-kumar-and-shabana-azmi-helped/1688094/ "> जब अनिल कपूर को हीरो बनने के लिए लेने पड़े थे पैसे उधार, इन दो सितारों ने की थी मदद</a> )
-
अनिल कपूर के स्ट्रगल के दिनों में ही सुनीता नाम की जानी मानी मॉडल थीं। दोनों साथ में कहीं जाने या डेट पर बस से ही जाते थे और उस बस का किराया भी सुनीता ही देती थीं।
-
अनिल कपूर ने बतौर लीड एक्टर अपना डेब्यू साल 1980 में आई साउथ इंडियन फिल्म 'वरुक्क्षम' से किया था इसके पहले वह 1979 में डायरेक्टर उमेश मेहता की फिल्म 'हमारे तुम्हारे' में अभिनेता सपोर्टिंग रोल में नजर आए थे। (<a href=" https://www.jansatta.com/photos/lifestyle-gallery/when-madhuri-dixit-was-crying-and-anil-kapoor-was-scared-during-the-shoot-of-the-song/1713405/ "> गाने की शूटिंग के बीच माधुरी दीक्षित जब चिल्ला-चिल्ला कर लगी थीं रोने, अनिल कपूर की हो गई थी कुछ ऐसी हालत</a> )
-
धीरे-धीरे कपूर परिवार के दिन बेहतर हो गए थे और साल 1984 में आई फिल्म 'मशाल' से ही अनिल कपूर के करियर ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी थी और इस साल ही उन्होंने सुनीता से शादी कर ली थी। (all Photos: social Media)
